Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

हर्षोल्लास एवं आपसी प्रेम के साथ मनाएं होली पर्व- रायसिंह सैंधव

संवाददाता राजपाल सिंह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास के अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने जिला वासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने कहा कि होली पर्व भारत की समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसका हमारी सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। होली का यह पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने, जनसेवा के प्रति हमें समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। साथ ही समाज में समता, प्रेम और समरसता की भावना का विस्तार करता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना परंपरागत हर्षोल्लास व आपसी प्रेम के साथ होली का पर्व मनाएं। पावन पर्व को इको फ्रेंडली पर्यावरण संरक्षण के लिए गोबर से बने हुए कंडे और गौ काष्ठ से ही होली जलाएं। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व पर स्नेह के बंधन को मजबूत कर पर्व को सार्थक बनाना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!