अखिल भारतीय क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन ने मनाई होली।

रिपोर्टर,, धीरज सिंह चंदेल
पांढुर्ना/सौसर : अखिल भारतीय क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन जिला पांढूर्णा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का कार्यक्रम सौसर में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोणारी कुनबी समाज के पांढुर्णा जिला अध्यक्ष परसराम राणे एवं महिला संगठन जिला अध्यक्ष कुसुम ताई धोटे ने सर्वप्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् संगठन की अध्यक्षा कुसुम ताई सहित सभी महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली एवं महिला दिवस की शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर सभी ने समाज संगठन के प्रति अपने विचार व्यक्त किये।
इस कार्यक्रम में लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन की जिला संगठन मंत्री अर्चना ताई माकोडे़, जिला कोषाध्यक्ष सुनिता ताई बारस्कर, जिला सचिव मीना राणे एवं ईकाई पांढुर्णा अध्यक्ष प्रतिभा कापसे, उपाध्यक्ष रानी देशमुख, सचिव रितु चढ़ोकार एवं समिति के अन्य सदस्य, बोरगांव ईकाई से मिडिया प्रभारी योगेश्वरी साबले,सौसर ईकाई से अध्यक्ष वर्षा ताई कंटक, उपाध्यक्ष गायत्री बारस्कर एवं स्थानीय सभी मातृशक्ति उपस्थिति रही।
इस दौरान जिला अध्यक्ष परसराम राणे ने अपने उदबोधन में कहा कि नारी शक्ति का योगदान समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण है, वही महिला संगठन जिला अध्यक्ष कुसुम ताई धोटे ने महिलाओ को संगठित होकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।