Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

अरगी सरपति और गोपालपुर भारत संकल्प यात्रा चौपाल हुआ सम्पन्य

रिपोर्ट सतीश सिंह

जिगना। छानबे क्षेत्र के अरंगी सरपती तथा गोपालपुर गांवों में शुक्रवार को गहमागहमी के बीच विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल संपन्न हुई। जल जीवन मिशन, विद्युत एवं बैंकिंग विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहे। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा नेक्ष2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया। अरंगी सरपती गांव में डेढ़ दर्जन महिलाओं को प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी सौंपा। गोपालपुर में चौपाल में सेक्रेटरी अखिलेश दुबे ने मीडियाकर्मियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। इसे लेकर मीडियाकर्मियों ने नगर विधायक से आपत्ति जताई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बीडीओ मुनीष कुमार सिंह को सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।प्राथमिक विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना कर चौपाल का शुभारंभ किया। प्रधान शर्मिला देवी एवं भारत निषाद ने अध्यक्षता की। बीडीओ मुनीष कुमार सिंह ने संचालन किया। सेक्रेटरी बृजेश सिंह,सरोज यादव आदि रहे।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!