Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

मोदी के कार्यों की सराहना विश्व करता है 21 जून को घोषित योग दिवस को विश्व मनाता है- सांसद प्रतिनिधि हरदेनिया

रिपोर्ट। अक्षय राठौर।

सुसनेर। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की कर आना हमारा देश ही नहीं परंतु विश्व के अन्य देश भी मानते हैं। यही कारण है कि 21 जून को मोदी के द्वारा योग दिवस की घोषणा की गई। जिसे हमारा देश में योग दिवस तो मानते हैं परंतु अन्य देशों के लोग भी इसका अनुसरण करते हैं। और 21 जून योग दिवस के रूप में पूरा विश्व मनाता है। वहीं योग से आम नागरिक स्वस्थ रहकर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर सकता है। यह बहुत अच्छा कार्य है जिससे पूरे विश्व मनाता है। उक्त विचार शनिवार को समीप ग्राम पालड़ा में विकसित भारत यात्रा के दौरान अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया ने भारत यात्रा के दौरान कही। आयोजित कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वहीं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग सलोनी भाटी, महिला बाल विकास सुपरवाइजर नेहा मजदूरिया, स्टेट बैंक तुषार यादव, आजीविका मिशन लोकतंत्र जायसवाल, सचिव मोहन वर्मा आदि ने अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह कलारिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री डॉक्टर सौरभ जैन, पार्षद प्रदीप सोनी आदि ने केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उसका लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच जसवंत सिंह को उत्कृष्ट कार्य करने पर अतिथियों ने प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि गोपाल सिंह, मानसिंह गोराडिया, खंड चिकित्सा अधिकारी राजीव बरसाना सहित अनेक कर्मचारी अधिकारी ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पवन शर्मा ने किया तथा आभार सरपंच जसवंत सिंह ने माना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!