क्षेत्र के महड़ौरा एवं बिंध्याचल केवटान गांवों में रविवार को हर्षोल्लास के माहौल में विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल संपन्न हुई

रिपोर्ट सतीश
प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। महड़ौरा गांव की चौपाल में नशे में धुत्त सफाईकर्मी ने मनाही व रोक-टोक के बाद भी जमकर भांगड़ा नृत्य किया। बिंध्याचल केवटान गांव में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने भारत को विकसित करने का संकल्प दिलाया। बीडिओ मुनीष कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। महिलाओं ने कहा कि दीपावली पर उज्जवला गैस सिलेंडर नहीं मिला। विधायक ने कहा कि केवाईसी फार्म जमा करिए होली पर फ्री सिलेंडर मिल जाएगा। जल जीवन मिशन पशुपालन व विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर विधायक ने नाराजगी जताई। प्रधान जयनारायण एवं सुनीता देवी ने चौपाल की अध्यक्षता की। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, एडीओ कृषि दयाराम चौकसे आपूर्ति निरीक्षक अनुपम मिश्र सेक्रेटरी बृजेश सिंह, अखिलेश दुबे आशीष चौबे आदि रहे।