Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

कांग्रेस ने आशीष पांडे को दी प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

रिपोर्ट ईश्वर सिंह यादव

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) – किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुशंसा पर आशीष पांडे को विधानसभा अध्यक्ष से प्रमोट करके प्रदेश सचिव के नए पद पर नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशीष पांडे ने देवभोग भ्रमण कर किसानों से भेंट कर समस्या का जायजा लिया। आशीष पांडे ने कहा कि राज्य की तात्कालिन कांग्रेस सरकार किसानों की हितैषी थी किसानों के प्रति संवेदनशील थी। छत्तीसगढ़ में कृषि-नीति अच्छी होने से किसान समृद्ध हुए हैं। किसानों को उनके उपार्जन का सही मूल्य मिल रहा था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उन्हें बोनस दिया जा रहा था। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने राज्य सरकार गोबर तक की खरीदी कर रही थी। भूमिहीन किसानों को भी प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा राज्य सरकार का ऐतिहासिक फैसला था। लेकिन

3100 सौ रूपये का वायदा कर किसानों को अब तक अतिरिक्त राशि नहीं देना किसानों से छल करना कहा।यदि भूमि पुत्र किसानों के साथ छल किया जायेगा और सुखाग्रस्त इलाके में बीमा की राशि नहीं दी जायेगी तो किसान और मजदूरों समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस द्वारा आंदोलन तेज होगी। आशीष पांडे ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने किसानों को दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब वह इससे पीछे हट रहे हैं। नारायणपुर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जिले के एक गांव में 55 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली है। किसान के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि वह कर्ज के बोझ और खराब पैदावार से परेशान था। पांडे ने कहा भाजपा सरकार किसानों के लिए असंवेदनशील रवैया अपना रही है जिसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में देखने जरूर मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!