Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विकासखंड छानबे के बाघ तिवारी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा विधायक रत्नाकर मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ

रिपोर्ट  सतीश सिंह

जिगना। छानबे क्षेत्र के बघरा तिवारी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि हिन्दुस्तान में रहने वाला हर सख्स राम के वंशज हैं। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीपोत्सव श मनाने की अपील की। चौपाल में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुना गया। छानबे ब्लाक के 96 गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल का आज आखिरी दिन था। कसधना गांव में चौपाल का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। यहां 83 महिलाओं ने आवास के लिए पंजीकरण कराया। मेन रोड से मुस्लिम बस्ती तक मार्ग जर्जर होने की शिकायत की गई। आंगनबाड़ी स्टाल पर पौष्टिक आहार एवं सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जल जीवन मिशन बैंकिंग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी नदारत रहे। विधायक ने

कहा कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी नोडल अधिकारी दुर्गेश यादव बीडीओ मुनीष कुमार सिंह बीईओ राजेश श्रीवास्तव पीएचसी सर्रोंई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रत्नाकर मिश्र आदि रहे। प्रधान को उपेक्षित किए जाने को लेकर ग्रामीण आक्रोशित दिखाई पड़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!