Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

रिपोर्ट: महेश पाटीदार मंदसौर

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पहेड़ा में शामिल हुए !

मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम पहेड़ा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान गांव में आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाए गए। शिविर का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ किया। उसके पश्चात शिविर में स्कूल के नन्ही-नहीं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

शिविर के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से यह भी तय हो रहा है कि किन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और किन लोगों को नहीं मिल रहा है। जिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, ऐसे व्यक्ति लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर रहे हैं और उनके आवेदनों का तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। हर कमजोर व्यक्ति का ध्यान सरकार रखती है। उसकी हर संभव सरकार मदद कर रही है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश का विचार किया है, हर परिवार को शुद्ध पानी मिले, शुद्ध पानी मिलने से बीमारियों का प्रकोप कम होता है, इसके लिए जल जीवन मिशन बनाया गया। हर गांव में काम चल रहा है। घर-घर में नल से पानी मिलेगा। बीमार होने पर इलाज के लिए अस्पताल बनाए गए। आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। जिससे बीमार व्यक्ति कहीं पर भी अपना फ्री में इलाज करवा सकता है। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान श्री नानालाल अटोलिया, जिला एवं जनपद सदस्य, सभी जनप्रतिनिधि, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!