वेंकट रमन सिंह उर्फ पंकज सिंह लड़ सकते हैं मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव

रिपोर्ट सतीश सिंह
जिगना। विजयपुर गांव में बिष्णु आश्रम के संस्थापक रंगबहादुर उर्फ राही बाबा ने शुक्रवार को समारोहपूर्वक वीरों के वीर इंडियन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभदर्शन उर्फ सूरज सिंह ने लगे हाथ राही बाबा को छानबे सुरक्षित विधानसभा के लिए प्रत्यासी बनाए जाने का ऐलान कर दिया। राही बाबा ने समर्थकों का आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्यासी बेंकट रमन सिंह उर्फ पंकज सिंह के पक्ष में माहौल बनाने में जुट जाएं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रामा देवी उपाध्यक्ष शैल कुमारी मुकेश शर्मा अमरेश शर्मा आदि रहे।