Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

पीएचई के तकनीकी अधिकारी की गौरघाट में डूबने से संदेहास्पद मौत* दो वर्ष पहले भी मैनपाट में हुई थी कार्यपालन अभियंता की संदेहास्पद मौत। इस प्रकरण की न्यायिक जांच जरूरी

रिपोर्र :-उमेश कुमार

खबर कोरिया जिला से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी और ठेकेदार पिकनिक के लिए सोनहत के गौरघाट जलप्रपात गए हुए थे। इसी दौरान विभाग के थर्ड पार्टी इंस्पेक्टर स्वराज चक्रवर्ती की पानी मे डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है की बैकुंठपुर के एक ठेकेदार ने इस पिकनिक का आयोजन कराया था। उसने सभी के लिए शराब की भी व्यवस्था कराई थी।

इससे कुछ साल पूर्व बैकुंठपुर के पी एचई कार्यपालन अभियंता विजय कुमार मिंज की मैनपाट में संदेहास्पद मौत हुई थी। विजय कुमार मिंज का विभाग में कार्यों को लेकर कुछ ठेकेदारों से विवाद का भी मामला चर्चा में था। हालांकि उस मृत्यु को भी दुर्घटना माना गया था। अब इसी विभाग के ही महत्वपूर्ण कार्य करने वाले तकनीकी अधिकारी की मृत्यु हो गई। सूत्रों से पता चला है कि पिकनिक स्पॉट में किसी निर्माण कार्य की जांच को लेकर इनका आपस में वादविवाद भी हो रहा था।

*भोजन करने के बाद स्नान करने गया युवक* आम तौर पर पिकनिक स्पॉट पर लोग पहले सैरसपाटा स्नान आदि करते है, इसके बाद खानापीना कर वापस आते हैं, किन्तु श्री चक्रवर्ती का लौटते समय स्नान करना और डूबना संदेह को जन्म देता है।

*न्यायिक जांच जरूरी* पीएचई के युवा अधिकारी के मौत की न्यायिक जांच की जानी चाहिए। जिससे यह मृत्यु दुर्घटना है या कोई और वजह। इसका पता चल सके।

*ये लोग थे पिकनिक पार्टी मे सामिल* मृतक स्वराज चक्रवर्ती के साथ इस पिकनिक में सब इंजीनियर शैलेंद्र पाटले, ठेकेदार संजय गुप्ता बैकुंठपुर, विकास खत्री, अमित तिवारी, राधिका अंजन, व्हीके मिश्रा, एसपी सिंह शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!