Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

दो दिवसीय मंथन व्याख्यान माला का आयोजन आज से

रिपोर्ट डॉ.आनंद दीक्षित

बुरहानपुर। डॉ. हेडगेवार स्मृति व्याख्यान माला समिति ब्रह्मपुर द्वारा दो दिवसीय व्याख्यान माला मंथन का आयोजन 14 जनवरी एवं 15 जनवरी को परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम इंदिरा कॉलोनी में किया जा रहा है। रविवार 14 जनवरी को राष्ट्रीय एकात्मता की चुनौतियां इस विषय पर मोहन गिरीजी इंदौर, संस्थापक शहीद समरसता मिशन द्वारा सायं 5 से 7 बजे तक संबोधन होगा।

इसी कड़ी में सोमवार 15 जनवरी को रामराज्य और भारतीय संविधान इस विषय पर अश्विनी उपाध्याय वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट द्वारा सायं 4 से 6 बजे तक अपना वक्तव्य रखेंगे। कार्यक्रम दोपहर चार बजे आरंभ हों कर शाम सात बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवी वर्ग, गणमान्य, श्रोताओं को आमंत्रित किया गया है। उचित बैठक व्यवस्था की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!