कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मनाया वेटरन्स दिवस पूर्व सैनिकों को सम्मान स्वरूप प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

रिपोर्ट | कौशल कुमार घोड़के
म. प्र.बैतूल। कलेक्टर कार्यालय बैतूल के सभाकक्ष में रविवार 14 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक अपर कलेक्टर जयप्रकाश सैयाम एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आईएन) सुमीत सिंह, से.नि. की अध्यक्षता में देश का आंठवा वेटरन्स दिवस मनाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने दिवंगत पूर्व सैनिकों को नमन कर कलेक्टर की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, जिलें के वीरता पुरस्कार विजेता नायक राजेंद्र सिंह गौतम, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को एवं अन्य 100 पूर्व सैनिकों को सम्मान स्वरूप प्रदान किया। अपने संबोधन में अपर कलेक्टर ने अवगत कराया कि हमारे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में पूर्ण देश में पूर्व सैनिकों के सम्मान में उठाया गया कदम सराहनीय है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने उपस्थित सभी वेटरंस से उनकी एवं स्वयं की सैन्य जीवन की कुछ यादें साझा की। उन्होंने अपने संबोधन मे कहा कि एक सैनिक जो अपना समस्त सुख देश के लिये कुर्बान कर एक आम नागरिक का जीवन जीता है उसे सम्मान दिया जाना अनिवार्य है। कार्यकम के सफल आयोजन के लिए समस्त वेटरंस ने जिला प्रशासन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं समस्त स्टाफ दिनेश सिंह, जगदीश साहू, अर्जुन बिसन्द्रे, अशोक कुमार तिलंथे एवं लिलसिंह का आभार व्यक्त किया।