मगरिया में हुआ दर्दनाक हादसा – पतंग लूटने में तीसरी मंजिल से गिरी 10 वर्षीय बालिका, इंदौर रैफर बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद किया इंदौर रैफर

रिपोर्ट किशोर सिंह राजपूत
शाजापुर। मगरिया में मकर संक्रांति के दिन रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जब एक 10 वर्षीय बालिका पतंग लूटने में तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप सेे घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी जिकरा पिता सिकंदर जो कि इंदौर में रहती है जो संक्रांत पर्व पर अपने नाना के यहां मगरिया में आई हुई थी। रविवार सुबह वह छत पर पतंग उड़ा रही थी। तभी पतंग लूटने के चक्कर में वह तीसरी मंजिल से वह तार पर टकराई और वहां से नीचे जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंट आई। जेसे ही जानकारी परिजनों को लगी वे उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पता चला कि उसके सिर में गंभीर चोंट है। इस पर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे इंदौर रैफर किया गया है।