Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

ताप्ती तट पर श्री राम दीपावली में प्रजापति समाज देंगा एक लाख आठ हजार निःशुल्क दीपक कार्यक्रम के दौरान श्रीराम, माता सीता, माता शबरी, लक्ष्मण, हनुमान जी जामवंत एवं जटायु की सजेंगी झांकियां

रिपोर्ट डॉ. आनंद दीक्षित

बुरहानपुर। 22 जनवरी सोमवार 2024 को मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा एवं भव्य मंदिर लोकार्पण के अवसर पर ब्रघ्नपुर के ताप्ती तट पर भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी निमित्त बुरहानपुर जिले के प्रजापति समाज ने श्रीमती अर्चना चिटनिस के निवास पर आकर इस सांस्कृतिक पुनरूत्थान में अपने ओर से योगदान देने की ईच्छा व्यक्त की और पूरे समाज ने गांव-गांव में निवासरत् प्रजापति समाजजनों से मिट्टी के दीपक एकत्रित करके इस आयोजन हेतु निःशुल्क देने की घोषणा की। जिसकी श्रीमती चिटनिस ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए समाज के योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान गोकुल प्रजापति, भाजपा महामंत्री डॉ.मनोज माने, नरहरी दीक्षित, मुकेश शाह, बलराज नावानी, राजू शिवहरे, मनोज महाजन, रूपेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, मदन प्रजापति, मयूर प्रजापति, अशोक प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, लोकेश प्रजापति, निलेश प्रजापति, नितिन प्रजापति, विक्रम प्रजापति, नंदू प्रजापति, मधुकर प्रजापति, गणेश प्रजापति, गणेश प्रजापति, सुनिल प्रजापति, गोकुल विश्वनाथ, योगेश प्रजापति एवं विजय प्रजापति सहित समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि *‘‘मेरा गांव, मेरी अयोध्या‘‘* के भाव से अपने बुरहानपुर में भी राम भक्त स्नेही जन की मांग अनुरूप एक लाख 8 हजार दीप कार्यक्रम तय किया गया है। बुरहानपुर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सबके साथ मिलकर इस कार्यक्रम की कार्ययोजना को विस्तृत स्वरूप देकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कर इतिहास बनाया है उसी प्रकार बुरहानपुर में ताप्ती तट पर एक लाख 8 हजार दीपक प्रज्वलित करके इतिहास बनाया जाएगा।

22 जनवरी को होने वाले आयोजनों में श्री राम दीपावली भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस हेतु आयोध्या के सरयु तट की तरह राजघाट को दीप प्रज्वलित करके सजाया जाएगा। ताप्ती तट की दूसरी ओर विशेष साज-सज्जा और आतिशबाजी भी होगी। कार्यक्रम का आरंभ ताप्ती तट पर हजारों भक्तों द्वारा अपने-अपने घर से पूजा की थाली में सजाकर लाए गए दीप सार्वजनिक रूप से जलाए जाएंगे। स्थान-स्थान से मातृशक्ति कलश यात्रा लेकर कार्यक्रम स्थल पर आयेंगी। देश-प्रदेश के ख्यात नाम कीर्तनकार और भजन गायक मां ताप्ती के तट पर प्रस्तुति देंगे। जिससे यह शाम भक्तिमय होकर राममयी बनेंगी। यहां एक विशाल मेला भी लगाया जाएगा। जहां रामभक्त इसे एक उत्सव स्वरूप में मनाकर आनंद और उल्लास का वातावरण निर्मित होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम, माता सीता, माता शबरी, लक्ष्मण, हनुमान जी जामवंत एवं जटायु की झांकियां भी सजेंगी। जिसमें नगर के बाल गोपाल बच्चों और युवाओं को भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के रूप में दर्शन देंगे। श्रीमती चिटनिस ने समस्त रामभक्तों से ‘‘ताप्ती तट पर श्रीराम दीपावली‘‘ को सफल बनाने हेतु सुझाव व सहयोग का आव्हान किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!