उज्जैन जिले के खाचरोद नगर के भारतीय जनता पार्टी के नवीन नगर मंडल अध्यक्ष अनिल जी छाजेड़ को नियुक्त किया

रिपोर्ट गिरधारी लाल गेहलोत।
उज्जैन जिले की तहसील खाचरोद क्षेत्र से पिछले दिनों हुए नागदा खाचरोद विधान सभा चुनाव 2023 में हुई खींचतान के परिणाम धीरे धीरे सामने आने लगे हैं । भाजपा के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने नागदा खाचरोद विधान सभा में चार नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की हे इसमें खाचरोद नगर मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा की जगह पर नवीन नगर मंडल अध्यक्ष अनिल जी छाजेड़ को नियुक्त किया है और खाचरोद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सिसोदिया बंजारी को नियुक्ति की हे ओर नागदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लाल सिंह आंजना को नियुक्त किया हे व खरसोद कला से विजयराज सिंह चिरोला को नियुक्त किया है ये नागदा खाचरोद विधान सभा के चार मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की हे।