Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

राम मय रही ग्राम पंचायत खमतरा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

रिपोर्ट। गजेंद्र सिंह

शाहनगर जिला पन्ना

पंचायत प्रशासन ने अतिथियों का किया स्वागत,शिकायतों पर सख्त नजर आए भाजपा मंडल अध्यक्ष

शाहनगर क्षेत्र में चल रही विकसित भारत यात्रा आज दोपहर 2 बजे खमतरा पहुंची।जहां उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिसमे सरपंच श्री मति कमला बाई ध्रुव सिंह सचिव कृष्ण प्रताप उपाध्याय रोजगार सहायक मुकेश कुमार पांडेय,भाजपा बूथ अध्यक्ष अमर सिंह सहित अन्य जनों द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।इसी कड़ी में जनपद डीईओ के बी अग्रवाल के कुशल मंच संचालन में गांव की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर भी अतिथियों का स्वागत किया गया।सुसज्जित दो नन्हीं बालिकाओं ने एक छोटे से बालक को राम रूप में सजाकर जब बजाओ ढोल स्वागत में मेरे प्रभु राम आए हैं गीत पर सुंदर नृत्य किया,तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।उपस्थित जनों ने बालिकाओं का करतब देख उन्हें इनाम भी दिए।वहीं मनचासीन अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष व शाहनगर सरपंच मनोज कुमार जैन ने भी उपस्थित जनों को भाजपा सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर संबोधित किया।बताते चलें कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय खमतरा के उदासीन रवैए की शिकायतें पहले भी जनप्रतिनिधियों तक पहुंची हैं।वहीं आज फिर ग्रामीणों द्वारा यहां की शिकायतें उपस्थित अतिथियों के समक्ष की गईं तो भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्रधानाध्यापक को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे स्कूल का सही ढंग से संचालन करें,या फिर यहां से ट्रांसफर करा लें।कार्यक्रम की अगली कड़ी में भाजपा नेता वीरेंद्र चौहान ने राम मंदिर के संदर्भ में मोदी सरकार की उपलब्धि का बखान संगीत के माध्यम से किया। इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।चलते हुए कार्यक्रम में मनचसीन जनों ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया।वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जन से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने आवेदन स्वीकृत किए गए। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी ध्रुव सिंह द्वारा उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुलभ उर्मलिया ,शाहनगर सरपंच व मंडल के उपाध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ सीरू जैन,जिला मंत्री बृजेश जैन,,वीरेंद्र चौहान, तोता जैन,जनपद सीईओ प्रसन्न चक्रवर्ती, डीईओ के बी अग्रवाल बीपीओ अजय द्विवेदी,पटवारी उदय सिंह,भाजपा बूथ अध्यक्ष रमेश सिंह,अमर सिंह,डॉक्टर रघुवीर सिंह,बाला प्रसाद सिंह,सूरज प्रसाद राय,प्रमोद कुमार यादव,रिटायर्ड शिक्षक मनोहर लाल सेन,हीरा लाल सेन, मनीराम चौधरी,अहिवरन सिंह,अशोक कुमार चौधरी,विद्यालय प्रधानाध्यापक ध्यान सिंह,यमुना प्रसाद मिश्रा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण जन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!