Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

कारसेवा वाहिनी प्रमुख रहे जावद क्षैत्र के वयोवृद्ध पूर्व विधायक दुलीचंद जैन राम मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भाव विभोर है राम मंदिर निर्माण और लोकार्पण की खुशी को व्यक्त करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नही है- पूर्व विधायक दुलीचंद जैन

रिपोर्ट प्रदीप जैन

सिंगोली/22 जनवरी को अयोध्या मे प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर नीमच जिले के सबसे वरिष्ट नेता ओर जावद क्षैत्र के 94 वर्षीय पूर्व विधायक दुलीचंद जैन को अपार खुशी हो रही है। दुलीचंद जैन राम मंदिर आन्दोलन के प्रमुख कार्यकर्ताओ मे से एक रहे और आन्दोलन के हर पल के साक्षी रहे इसलिए आज भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर लोकार्पण को लेकर अत्यधिक खुश है। अपनी खुशी को लेकर जैन ने कहा की 500 वर्षो के कंलक को मिटाने मे हमारी पीढ़ियो का संघर्ष आज रंग ला रहा है। इस बात की खुशी को बया करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नही है। जैन ने बताया की रामकाज करने के लिए विश्व हिन्दु परिषद के नेतृत्व मे जब जब कारसेवा का आदेश हुआ हम लोग हमेशा तत्पर रहे और संगठन से जो भी आदेश निर्देश हुए उनका पालन किया संगठन ने सन 1992 मे कारसेवा के लिए आव्हान किया और मुझे जावद क्षैत्र का विधायक होने के नाते जावद क्षैत्र की वाहिनी का प्रमुख का दायित्व दिया इस पर जावद क्षैत्र से जावद सरवानिया मोरवन डिकेन रतनगढ़ झांतला धारडी सिंगोली से लगभग 44 कारसेवको की टोली लेकर हम कार सेवा हेतू अयोध्या के लिए निकले सिंगोली से कोटा ओर कोटा से ट्रेन द्वारा अयोध्या जाने के लिए निकले अयोध्या जाते समय बीच रास्ते झांसी के पास हम लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया ओर कुछ दिन जेल मे रखने के बाद जैसे ही हमे छोड़ा गया हम लोग पुन रामकाज हेतू अयोध्या के लिए चल दिए चारो ओर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था होने के बाद भी जहां जैसा साधन मिला वैसे हम आगे बढ़ते गए अनेक संघर्षो के बाद 5 दिसंबर को जैसे तैसे हम लोग आखिर अयोध्या पहुंच ही गए रात्री विश्राम के बाद 6 दिसंबर सुबह संगठन से कारसेवा का आदेश हुआ जैसे ही कारसेवा का आदेश हुआ और पुरे देश से आए कारसेवक कारसेवा मे जुट गए और अंतंत कारसेवको ने 500 वर्षो के कंलक को ढ़हा दिया और उस क्षण के साक्षी बनने का सोभाग्य हमे भी मिला। ढांचा गिरने के पश्चात लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी गई और आखिर रामलला की जीत हुई ओर आज अयोध्या मे भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैय्यार है। और 22 जनवरी को इस भव्य राम मंदिर का लोकार्पण होगा हम इसके भी साक्षो बनेगे यह हमारे लिए परम सौभाग्य की बात होगी मे इस क्षण की खुशी को शब्दो मे बया नही कर सकता हुं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!