Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

मैदान में उतरने वाले कभी हारते नहीं: शर्मा  – कन्या उमावि में हुआ पुरस्कार वितरण का आयोजन   विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते अतिथि

रिपोर्ट किशोर सिंह राजपुत

शाजापुर। जो मैदान में उतरता है वह जीतता है या सीखता है लेकिन वह कभी हारता नहीं है। हार तो उनकी होती है जो मैदान में उतरते ही नहीं या उतरने की हिम्मत नहीं करते।

यह बात भाजपा जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने शासकीय कन्या उमावि में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी हार नहीं मानना चाहिए। खिलाड़ी वही होता है जो हर परीस्थिति में खुद को स्थिर रख सके। फिर चाहे वो खेल का मैदान हो या पढ़ाई या अन्य गतिविधि। सभी में हमें अपनी भागीदारी करना चाहिए, क्यांेकि या तो हम जीतेंगे या सिखेंगे और आगे बढ़ने का हौेंसला मिलेगा। कार्यक्रम को विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, प्रेम यादव, सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर ने भी संबोधित किया। इसके बाद गत दिनों विद्यालय में आयेाजित वार्षिकोत्सव में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!