Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

महिला डॉक्टर से अभद्रता करने पर कर्मचारी सस्पेंड

रिपोर्ट डॉ. जयप्रकाश दोहरे

विकासखंड भितरवार के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आंतरी पर पदस्थ महिला डॉक्टर के साथ वहीं पदस्थ कर्मचारी देवेंद्र सिंह यादव (संगणक) के द्वारा अभद्रता करने पर क्षेत्रीय संचालक डॉ. आर. के. चतुर्वेदी ने निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है की दिनांक 03/01/2024 को देवेंद्र सिंह यादव संगणक ने संस्था पर पदस्थ डॉ. अंजली राजपूत को डॉक्टर क्वाटर में जाकर बदतमीजी एवम अभद्रता की थी। जिसके चलते वह संस्था पर अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही थीं। डॉक्टर अंजली राजपूत ने जिला कलेक्टर, सी एम एच ओ, एवम संस्था प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों को लिखित में शिकायत की। शिकायत पर डॉ. प्रबल प्रताप एवम डॉ. विजय पाठक (डी.एच.ओ.) द्वारा जांच कर देवेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध कार्यवाही को प्रस्तावित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर के प्रस्तावानुसार क्षेत्रीय संचालक डॉ. आर. के. चर्तुवेदी महोदय ने मध्यप्रदेश सिविल सेवाएं अधिनियम 1966 के नियम 9 (1) के (क) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर देवेंद्र सिंह यादव (संगणक) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निलंबन मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी जिला अशोकनगर किया गया है।

संस्था के अन्य कर्मचारियों द्वारा बताया गया है की देवेंद्र सिंह यादव (संगणक) का अन्य अधिकारियों एवम कर्मचारियों के साथ भी व्यवहार अच्छा नही था। पूर्व में भी इनके अभद्र व्यवहार की शिकायतें की गईं थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!