भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छानबे ब्लॉक के परवा गांव में शिव मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट सतीश सिंह
जिगना। अयोध्या में भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर छानबे ब्लाक के परवा गांव में शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। सजे हुए रथ पर सवार राम-लक्ष्मण,जानकी, हनुमान की आरती उतारी गई। गैपुरा-रामपुर घाट मार्ग पर स्थित जोपा,भैदपुर होते हुए निफरा गांव में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामअवध पांडेय के घर पर समापन किया गया। एक ही नारा-एक ही नाम जै श्रीराम-जैश्रीराम का नारा बुलंद किया गया। छानबे ब्लाक के खंड पालक एवं नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष भारत विश्व गुरू बन गया है। अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बन रहा है। कल भगवान राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। शोभायात्रा में विहिप के जिला उपाध्यक्ष देवीप्रसाद दुबे,अमरबहादुर सिंह,मंजू चौबे,प्रिया पांडेय,रामअवध पांडेय,आनंद मोहन सिंह,संदीप शुक्ला,दिलीप पाठक,डा०पुष्पेन्द्र,भरत सिंह, गोपालजी पांडेय,मुकुल, राजेश दुबे आदि रहे।