Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

प्रधान आरक्षक अनिल जैन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नेत्रदान भी करवाया गया 

रिपोर्ट मोहम्मद शरीफ कुरैशी

ताल पुलिस थाने पर पदस्थ हैड कांस्टेबल अनिल जैन का रविवार को सुबह थाने पर हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। शाम को राजकीय सम्मान के साथ उन्है अंतिम बिदाई दी गई। शांतीवन चौपाटी पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

रोज की तरह रविवार को अपनी ड्यूटी करने जावरा की विवेकानंद कॉलोनी निवासी अनिल जैन ताल थाने पर पहुंचे थे। इसी बीच एक दम उनकी तबीयत बिगड़ी तो सहकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें सायलेंट हार्ट अटैक के चलते मृत घोषित किया। जैन के दिवंगत होने की

सूचना नगर मे आग की तरह फैल गई और नगर में शोक छा गया। उनके परिजनों ने नैत्रदान करने की इच्छा जाहीर की, जिस पर भारत विकास परिषद के सदस्यों ने नैत्रदान करवाया। वहीं शााम को उनके निवास पर पुलिस जवान पहुंचे ओर अपने साथी को राजकीय सम्मान के साथ बिदाई देते हुए उनकी अंतिम यात्रा निकाली।

विवेकानंद कॉलोनी से निकली अंतिम यात्रा चौपाटी शांतीवन पहुंची। जहां गार्ड ऑफ आनर के साथ जैन को अंतिम बिदाई दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनके पूत्र उत्सव जैन ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस महकमे के आला अधिकारियों, सहकर्मियों के साथ जैन समाज व अन्य समाज के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। शांतीवन पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!