भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,’ रामलला की पहली झलक उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा ने कहा सनातन धर्म का ये सूर्योदय है

रिपोर्ट -शत्रुहन प्रसाद साहू
भाटापारा-दबंग केसरी -अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ साथ भाटापारा नगर में भी जश्न का माहौल रहा। उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भी नगर के विभिन्न स्थानों मंदिरों में पहुच कर राम जी की पूजा अर्चना कर सभी के सुखः समृद्धि के लिए कामना की..
उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने चर्चा में बताया कि आज सनातन के लिए अद्भुत दिन है. जीवन धन्य हो गया, अयोध्या में भगवान दिव्य भव्य मंदिर में विराजित हो गए, मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा. आज मन पुलकित हो गया,
शिवरतन ने आगे कहा कि, प्रभु राम के बिना ना तो यह दुनिया चलती है और ना ही देश चलता है। जब रामलाल पधार रहे हैं तो देश और प्रदेश का राममय होना स्वाभाविक है। फिर हमारा छत्तीसगढ़ तो प्रभु राम का ननिहाल है, हमारे यहां तो भांजे का पैर धोया जाता है। पूरे देश और विश्व के साथ में छत्तीसगढ़ की जनता भी रामलला का उत्सव मनाने के लिए आतुर थी..यह 500 वर्षों का संघर्ष था। हर भारतीय के लिए इससे अधिक गर्व का क्षण क्या हो सकता है।’’
शिवरतन शर्मा ने कहा कि शताब्दियों के संघर्ष और प्रतीक्षा के उपरांत, हम सभी के आराध्य रामलला नव्य, भव्य एवं दिव्य राम मंदिर में विराजित हुए हैं। 22 जनवरी को हम सभी इस ऐतिहासिक अनुष्ठान के साक्षी बनें। भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पूर्ति की भी तिथि है।
वर्षों पहले, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लाल कृष्ण आडवानी जी एवं पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ हजारों कारसेवकों द्वारा राम मंदिर के लिए शुरू हुई उनकी यात्रा अब सिद्धि के अंतिम पड़ाव तक पहुँची है।
राम जन्मभूमि आंदोलन के संघर्ष से लेकर उसकी सिद्धि तक भगीरथ प्रयासों में सहभागी बनने वाले हर व्यक्ति को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कोटि-कोटि प्रणाम किया।