गाजे बाजे के साथ निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा

रिपोर्ट सतीश सिंह
जिगना। अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में क्षेत्र के धौरहरा गांव एवं पटेहरा गांवों में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर बिराजमान राम-जानकी व लक्ष्मण हनुमान की आरती उतारी गई। धौरहरा में प्रधान अनीता देवी, अवधेश सरोज, राहुल शुक्ला शशिभूषण शुक्ला, गौरीशंकर,हर्ष नारायण,बिरजू जमुना सिपाही लाल उमा बिंद अभिषेक दिनेश आदि ने शोभायात्रा की आगवानी की। वहीं कोलाही में विनोद यादव ने आरती उतारी। इस दौरान उत्साही युवकों की टोली डीजे की रामधुन पर नाचते गाते आगे बढ़ रही थी। कुपेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुए शोभायात्रा दुर्गा मन्दिर परिसर में समाप्त की गई।