Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

रिपोर्ट अजय मिश्र

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह मंगलवार को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्‍या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालू अपने आराध्‍य के दर्शन को आतुर द‍िखे।

मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा, “हम यहां तीन दिन से रुके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे।” वहीं, एक अन्य श्रद्धालु ने कहा क‍ि ये भीड़ सदा रहेगी और रहनी भी चाहिए। भारत धर्म की भूमि है।

बता दें, सोमवार की दोपहर 12:29 मिनट पर रामलला की श्यामवर्णी प्रतिमा भव्य नव्य मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित हुई। यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजन-अर्चन के दौरान भाव-विह्वल दिखे। स्वर्ण आभूषणों से सज्जित रामलला का यह विग्रह चित्त को आकर्षित करने वाला था। गर्भगृह में रामलला विराजमान का पूजन हुआ। रजत चल प्रतिमा की भी प्रतिष्ठा हुई। इस बीच श्यामवर्णी रामलला का नामकरण संस्कार हुआ। अब रामलला बालक राम के रूप में जाने जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!