Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

श्रीराम सीता व लक्ष्मण रथ पर हुए सवार, भव्य वाहन रैली के साथ निकली शोभायात्रा, जय कारे व भजनों में झूमे रामभक्त, साक्षी फाउंडेशन की अभिनव पहल

रिपोर्ट राहुल राव

नीमच। एक ऐसा दिन जहाँ छोटे से छोटे गांव, नगर व शहरों में मानो दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा हो।

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन सभी तरफ बड़े हर्षोल्लाह व भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसी पावन उपलक्ष्य पर साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन नीमच के तत्वाधान में 22 जनवरी सोमवार को ढोल धमाके, बेंड बाजे के साथ भव्य वाहन रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त भगवा ध्वज लहराते हुए दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों के साथ भी शहर के मुख्य मार्गो से निकले। जहाँ शहरवासियों द्वारा जगह- जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभा यात्रा भगवान श्रीराम लक्ष्मण व सीता दरबार की झांकी को रथ में सवार किया गया साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया गया। यह शोभायात्रा शाम 4:30 बजे नई नगर पालिका के सामने चंद्रभवर के समीप साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन नीमच के कार्यालय से प्रारंभ होते गुरुद्वारा टैगोर मार्ग, फवारा चौक, प्राइवेट बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर पर पहुंच कर आरती पूजा अर्चना के बाद पुनः नई नगर पालिका स्थित फाउंडेशन कार्यालय पर पहुँची। जहाँ पुष्प, पटाखें आतिशबाजी व दीप जलाकर श्रीराम सीता लक्ष्मण का स्वागत किया गया, जिसके बाद आरती कर प्रसादी वितरण की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संतोष चोपड़ा द्वारा सभी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की बधाई दी गई। उक्त आयोजन की जानकारी संस्था के सचिव विनोद ईरवार द्वारा दी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!