राम मय हुआ सिवनी नगर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन मनाई गई दीपावली

रिपोर्ट राकेश मालवीय
सिवनी नगर सहित संपूर्ण जिले में अयोध्या में सोमवार को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसको लेकर सिवनी में दीपावली जैसा माहौल दिखाई दिया। रात से लोग हजारों दीपक जलाने के बाद शहर को सजाते रहे। सुबह से सिवनी जिले के आठों विकासखंड धनौरा, घंसौर, लखनादौन, केवलारी, बरघाट, छपारा, कुरई के सभी मंदिरों में विशेष सजावट की गई।
सिवनी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया। जहां सुबह कीर्तन कर रैली निकालने के बाद राम भक्तों ने अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जमकर आतीशबाजी की। जय श्री राम के जयकारे लगाए। मंदिरों में धार्मिक गीतों में महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग नाचते नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। राम भक्त भगवा परिधान में दिखाई दिए। शुक्रवारी चौक, दुर्गा चौक, छिंदवाड़ा चौक, गणेश चौक, बारापत्थर, महावीर व्यायाम शाला सहित कई स्थानों पर हलवा पुरी, पुलाव सहित मिष्ठान का वितरण किया गया। सोमवार शाम को लोगों ने इनकम शिव मंदिर मठ मंदिर में हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए एवं बैनगंगा के तट पर दीपदान किया।