Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

बंदरों के हमले से दो बच्चे घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार  – शाम 5 बजे आदर्श कालोनी में बच्चों पर हमलावर हुए बंदर  अपने माता-पिता के साथ पायलेट करण

रिपोर्ट किशोर सिंह राजपुत

शाजापुर। आदर्श कालोनी निवासी दो बच्चों पर मंगलवार शाम को बंदरों ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमें दोनो बच्चे घायल हो गए। परिजन तुरंत दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए जहां दोनो का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 5 बजे की है। जब आदर्श कालोनी में रहने वाले आयुष पिता संजय सूर्यवंशी (14) व रोहित पिता जुगल किशोर (16) दोनो खेल रहे थे। उसी समय बंदरों का झुंड वहां पहुंचा। बच्चे कुछ समझ पाते उसके पहले ही बंदर हमलावर हो गए और बच्चों के पैर में काट लिया। जब बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई तो परिजन उनके पास पहुंचे। जिन्होंने बंदरों को वहां से भगाया। इसके बाद बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनो का उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक पटेल ने बताया कि दोनों का उपचार किया गया है। दोनो की हालत स्थिर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!