धूम धाम से मनाया गया छेरछेरा त्यौहार बच्चों में दिखा उत्साह का माहोल

रिपोर्ट..गोविंदा सेन
धमतरी/मगरलोड…. छेरछेरा का पर्व समरसता का पर्व है। जन्हा बच्चे ,जवान ,बूढ़े सभी इस त्यौहार को मिल जुल कर मानते है। ग्राम पंचायत कपालफोड़ी में भी छेरछेरा त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया।इस त्यौहार में सभी बच्चे सभी घरों में जा कर के छेरछेरा मांगते है। छेरछेरा के पर्व में अन्न का दान धान के रूप में दिया जाता है ।छेरछेरा का त्यौहार पौष पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। बच्चे छेरछेरा कोठी के धान ला हेर हेरा कहकर सभी घरों में घूमते है और धान का दान मांगते है