Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

राजमाता सिंधिया ने अपना जीवनकाल सदैव आमजन की सेवा में किया व्यतीत- कृपलानी राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रिपोर्ट  मोहन लाल

निम्बाहेड़ा।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरूवार को निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा की विशेष उपस्थिति तथा भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजमाता सिंधिया उद्यान में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्थानीय बडोली माधोसिंह मार्ग स्थित राजमाता सिंधिया उद्यान में स्थापित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान विधायक एवं पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने अपना जीवनकाल सदैव आमजन की सेवा करते हुए व्यतीत किया, जिसके चलते वे आज भी आमजन के हृदय में निवास करती हैं। उन्होंने कहा कि राजमाता सिंधिया के सेवा भाव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए किए गए कार्यों से भाजपा को मजबूती मिली।

राजमाता सिंधिया के पुण्यतिथि पर आयोजित इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधायक कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, मंत्री कालू सेन, कुलदीप सिंह राठौड़, धर्मपाल जाट, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव बडौली, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, एससी मोर्चा विजय बैरवा, पार्षद जगदीश माली, अतुल सोनी, भाजयुमो नगर महामंत्री दिनेश सोमानी, सत्यप्रकाश मेनारिया, शम्भू सिंह पंवार, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, रतन वैष्णव, संजय शर्मा, अशोक मालवीय, कमलेश शर्मा सहित महिला मोर्चा की इशिका कृपलानी, लीला कुमावत, रमा उपाध्याय, रागिनी आमेटा, सीता पराशर, इंद्रा बालोटिया, अरुणा राजपूत, रानू बजाज, कनिका लालवानी, कुसुम लोहार, रत्ना काबरा, अंजना लोहार, पुष्पा पटेल आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!