Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विधायक रेणुका सिंह ने घर जाकर मांगा छेरता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र केल्हाड़ी में आमजनों से की मुलाक़ात

रिपोर्टर- श्रीकान्त सिंह

दबंग केशरी एमसीबी/कोरिया भरतपुर सोनहत विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में छेरता मांगने निकली। विधायक रेणुका सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के केल्हारी पहुंची। यहां उन्होंने गोंड किसान परिवार के घर पहुंचकर छेर छेरता मांगा। इस दौरान विधायक ने सभी को छेरछेरा की बधाई दी। रेणुका सिंह ने इस दौरान अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए की मैंने बचपन में खूब छेर छेरता मांगा है। स्कूल जाने के लिए घर से निकलती थी और अपने सहपाठियों के साथ गांव में छेरता मांगने चली जाती थी। फिर जो भी खाद्य सामग्री छेरता में मिलती थी। उसे लेकर पिकनिक मनाने जाते थे।

विधायक ने छेर बरक दिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा’ कहते हुए दान मांगा। इस दौरान लोगों ने उन्हें भेंट में चावल और आलू भी दिए। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर दान मांगते हैं। धनी और गरीब एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं। एकत्र धान, राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है। उन्होंने कहा, छेरछेरा की यह भावना है कि किसानों के उत्पादित फसल केवल उसके लिए नहीं बल्कि समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उर्मिला नेताम व अन्यान्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!