विकसित भारत संकल्प यात्रा तेजगढ़ में सम्पन्न दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारियां

रिपोर्ट आशीष दुबे
दमोह। पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी एवं भाव सिंह लोधी जबेरा विधानसभा के तेजगढ़ में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने मंच से लोगों को 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर विकसित देश बनाने का संकल्प दिलाया।
पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके घर तक आकर आपको योजनाओं का लाभ दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उज्ज्वला योजना सहित अनेको योजनाएं चलाई हैं।
भाव सिंह लोधी ने कहा बीमार लोगों के बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान योजना चलाई जा रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने आजीविका मिशन चलाया जा रहा हैं, लोगों का स्वयं के पक्के मकान में रहने का सपना सच कर दिखाया। अब विदेश में भी भारत का मान निरंतर बढ़ रहा है, विकसित भारत बनाने में आमजन भी अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही वंचित हितग्राही शिविर में आकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर भारत सिंह, कालूराम सोनी, निर्मला बजाज, हरिसिंह यादव, फरमान खान, विनंजय जैन, बेड़ी सिंह, भोजराज कोष्टी, राजकुमार साहू, प्रेम सिंह, ऋषि दीक्षित, समर सिंह, राजकुमार उपाध्याय, कनेपुर, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण जन की उपस्थित रही।