Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

तीन नवीन कानूनों एवं महिला सुरक्षा के संबंध में गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी कलेक्टर, एसपी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

 

रिपोर्ट अमित जैन

रायसेन

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा झण्डावंदन किया गया और परेड की सलामी ली गई। समारोह स्थल पर जनसम्पर्क विभाग और पुलिस विभाग द्वारा तीन नये कानून (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) एवं महिला सुरक्षा के संबंध में प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि इन कानूनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मानवाधिकारों एवं महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पीड़ित केन्द्रित न्याय तंत्र स्थापित करना, जटिल प्रक्रियाओं के सरलीकरण से आपराधिक न्याय प्रणाली को और सुगम बनाना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। समारोह में आए नागरिकों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!