Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

देश के सरल, सहज संविधान के कारण आज हमारा देश,अन्य गणतंत्र राष्ट्रों के बीच उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर – इन्द्र साव

 

रिपोर्ट -शत्रुहन प्रसाद साहू

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

भाटापारा -दबंग केसरी -आज हम, हमारे देश का 26 जनवरी के शुभ अवसर पर 75 वॉं गणतंत्र दिवस समूचे देश में गर्व एवं स्वाभिमान के साथ मना रहे है। इसी अवसर पर नगर के ऐतिहासिक जयस्तंभ चौक पर परंपरागत रूप से भाटापारा विधायक इन्द्र साव द्वारा तिरंगा झण्डा यहां उपस्थित भारी भीड़ के बीच फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए आपने कहां कि, स्वाधीन भारतीय गणतंत्र में जाति, वर्ण, भाषा, प्रथाओं और परिस्थितिकी की विलक्षण विविधताएं मौजूद है। यहां की सभ्यता और संस्कृति की बहुआयमी संरचनाएं जितनी जीवंत है उतना ही कठिन भी है, इन सभी को एकजुट होकर साथ चलना। यहां विभिन्न धर्म-संस्कृतियों में से कुछ में प्रायः टकराव देखने को मिलता है। जिन्हें दूर करने की व आपसी भाईचारा कायम रखने की हमारी व हमारे देश के प्रत्येक नागरिक की बड़ी जिम्मेदारी है। इसी बीच हमारे देश में इन दिनों ज्ञान-विज्ञान, धर्म-अध्यात्म, शिक्षा-स्वास्थ्य, आर्थिक शक्ति, तकनीकि प्रगति व विदेश नीति में काफी बदलाव भी देखने को मिलता है। इससे हमें राष्ट्रीय गौरव का बोध महसूस होता है व इसे संभालकर रखने की प्रेरणा भी हमें मिलती है। हमारे देश का संविधान नागरिकों के अधिकार तो बताता ही है, साथ में उन कर्तव्यों का निर्देश भी देता जो उनके संचलान को सहज बनाएं। हमारे समकालीन आजाद हुए और हमसे बाद में गणतंत्र बने ज्यादातर देशों से हमारा देश काफी अच्छी स्थिति में है। यह सब इसलिए की हम मजबूत गणतंत्र है और यह सब हमारे संविधान निर्माताओं की ही देन है। हमारा देश आज एक नई छबि गढ़ रहा है। आज हम अपना 75 वॉ गणतंत्र दिवस मना रहे है। आप सभी लोगों को मैं इसके लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूॅ।

इस वृहद कार्यक्रम में विभिन्न शालाओं से रंगबिरंगे परिधान पहनकर आए छात्र-छात्रओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके साथ शांति के प्रतीक के रूप में आसमान में गुब्बारे छोड़े गये। इसी अवसर पर इन शालाओं के अध्यापक, प्राध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न शासकीय कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहें। वहीं वरिष्ठ नागरिकों, राजनैतिक दलों के व समाज सेविओं में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद भाटापारा अध्यक्ष सुनिता गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, पूर्व न.पा. अध्यक्ष बसंत भृगु, राजकुमार शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, सतीश अग्रवाल, दिवाकर शर्मा, मोहन केशरवानी, ईश्वर सिंह ठाकुर, अरूण यादव, राधेश्याम शर्मा फग्गा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरी भृगु, कांग्रेस अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, आलोक मिश्रा, पार्षद प्रदीप शर्मा, दीपक निर्मलकर, शिरीष जांगड़े, अशोक ध्रुव,गेंदू साहू, पूर्व पार्षद अयूब बांटिया, मेवालाल बघेल व गोपाल शर्मा, सत्यनारायण जोशी, सुनील गुप्ता, धनंजय तिवारी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!