वीडियो व ग्राम प्रधान द्वारा फहराया गया ध्वजारोहण

रिपोर्ट सतीश सिंह
जिगना। छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर वीडियो मुनीष कुमार सिंह ध्वजारोहण किया विजयपुर में ग्राम प्रधान शाहिदा बानो हरगढ़ ग्राम प्रधान सुरेंद्र विश्वकर्मा भंवरूपुर अजगना बृजेश जैसवाल नरोईया ग्राम प्रधान अशोक कुमार बिंद गोगांव ग्राम प्रधान सिया दुलारी यादव कोठरा मिश्रान ग्राम प्रधान पूर्णमासी देवी मनिकठी ग्राम प्रधान कमलेश बिंद दुगौली ग्राम प्रधान अंकित पांडे खैरा ग्राम प्रधान आशीष यादव तेलियानी ग्राम प्रधान मंजू देवी मिश्रपुर नगवाशी बसेरा के ग्राम प्रधान द्वारा 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। और तेलियानी के पंचायत सहायक कृतिका पाठक द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। खंड विकास अधिकारी के द्वारा गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि देश के अमर सपूतों के बलिदान के पश्चात हमें आजादी मिली हैं।जिसके लिए सन 1857 से लेकर 1947 के भीषण संग्राम में हजारों लाखों किसान नवजवान व वीरांगनाओं ने कुर्बानी दी जिन्हें हम सब नमन करते हैं।आजादी के लिए भगत सिंह,चन्द्रशेखर आजाद,सुभाष चंद बोस,महात्मा गांधी,लाला लाजपतराय, बाल गंगाधर तिलक,रानी लक्ष्मी बाई,आदि लोगो ने बढ़चढ़ आजादी के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया। अंततोगत्वा 15अगस्त 1947 को हम अग्रेजो के अत्याचार से मुक्त हुए।किंतु असली आजादी तो हमें तब मिली जिस दिन हमारे देश मे संविधान लागू किया गया।इसलिए पूर्णरूप से आजादी 26जनवरी 1950 को जब भारतीय संविधान लागू किया उस दिन से माना जाता हैं। आज हमारा देश विकासशील से विकशित भारत बन रहा हैं जिसमे संविधान की सबसे बड़ी भूमिका हैं। हमारा भारतीय संविधान हमें समान अधिकार से कार्य करने रहने व जीने का अधिकार प्रदान कर रहा हैं जिसके बल पर हम सब अपने अधिकारों व कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें हैं।हम खुलकर अपने विचारों को एक दूसरे के सामने रख रहे हैं यह संविधान की देन हैं। हमारा संविधान समान रूप से सबको जीने का हक प्रदान करता हैं।