Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्होंने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस की राज्यं को दी शुभकामनाएं

 

रिपोर्ट-संजय मस्कर

सोलापूर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्होंने अपने आवास ‘वर्षा’ में ध्वजारोहण किया, आज हम स्वतंत्र भारत का 75 वां 2024 गणतंत्र दिन मना रहे हैं,इस दिन के मौके पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है! 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया, 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे !

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘वर्षा’ आवास पर ध्वजारोहण किया. इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी !

इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल में किए गए कार्यों की सराहना की. इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर पर भी टिप्पणी की. उन्होंने यह भी कहा कि देश की प्रगति में महाराष्ट्र का योगदान अहम है !

सीएम शिंदे ने कहा, आज भारत का गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, राजश्री छत्रपति शाहू महाराज, भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर को भी नमन करता हूं. भारत के स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों को भी मेरा प्रणाम किया!

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, महाराष्ट्र इस देश का विकास इंजन है. मैं यहां गर्व से कहना चाहूंगा कि महायुति सरकार ने इस पद को बरकरार रखने के लिए पिछले डेढ़ साल में अपना कर्तव्य जिम्मेदारी से निभाया है !

महाराष्ट्र एक प्रगतिशील और समावेशी राज्य है। इस राज्य में शांति व्यवस्था कायम है, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्होंने याद दिलाया कि राज्य में सौहार्द का माहौल है और यह एक परंपरा है, गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्होंने वर्षा बंगले पर झंडा फहराया! इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की, इस मौके पर जब उनसे मराठा आरक्षण को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कानून व्यवस्था की याद दिलाई !

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!