Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

मेरे पूरे कार्यकाल में कोई न कोई चुनाव होते रहे, सभी जीते भी- मनोज लधवे लाधवे बोले – पार्टी सांसद, विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के चुनाव जीती भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने का पदभार ग्रहण समारोह कल

 

रिपोर्ट डॉ. आनंद दीक्षित

बुरहानपुर। एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बदल दिया। मनोज लधवे की जगह डॉ. मनोज माने को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर शनिवार शाम निवृत्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने मीडिया के सामने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से मेरे कार्यकाल में संगठन की संरचना मजबूत हुई है। प्रदेश और स्थानीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने का कार्यकाल मेरे कार्यकाल से बेहतर हो इसी शुभकामना के साथ बधाई देता हूं।

निवृत्तमान जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा- मेरे कार्यकाल में नेपानगर की विधायक रही सुमित्रा कास्डेकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई थीं तब उप चुनाव हुए और पहले जहां हम 1200 वोटों से हारे थे तो वहीं उपचुनाव में 26 हजार वोटों से चुनाव जीते। इसके बाद सांसद नंदु भैया का निधन होने पर लोकसभा उपचुनाव हुए। तब उपचुनाव में ज्ञानेश्वर पाटिल रिकार्ड 82 हजार वोटों से जीते। अकेले बुरहानुपुर जिले ने 52 हजार वोट दिए थे। जनपद पंचायतों के के दोनों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचयत में हमारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुना गया। महापौर चुनाव में पूर्व महापौर अतुल पटेल की पत्नी माधुरी अतुल पटेल विपरीत परिस्थितियों में भी चुनाव जीतीं। इसी तरह शाहपुर नगर परिषद का भी चुनाव मेरे कार्यकाल में हुआ और हम वह भी जीते। मेरे कार्यकाल में लगातार चुनाव का दौर चलता रहा। इस बार भी हम दोनों विधानसभा सीटें जीते हैं। नेपानगर में 42 हजार तो बुरहानपुर में 30 हजार से ज्यादा वोटों की लीड मिली। इसका श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को देता हूं। मेरी नजर में बहुत अच्छा कार्यकाल रहा। कोरोना काल के समय भी सेवा करने का मौका मिला। डॉक्टरों की टीम बनाकर कैसे मदद की जा सकती है वह किया। इंजेक्शन से लेकर भोजन, दवाईयां बंटवाई। इसमें पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रदेश का पहला जिला जहां अटल जी की समाधि

मनोज लधवे ने कहा बुरहानपुर प्रदेश का ऐसा पहला जिला है जहां अटल जी की समाधि है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां बुरहानपुर में थाी। हमने संजय नगर में अटलजी की समाधि बनाई। यह देशभर में दूसरी समाधि है जो दिल्ली के बाद बुरहानपुर में है। म प्र की एकमात्र समाधिक बनाई है।

जिला कार्यालय के लिए प्रदेश सरकार से खरीदी जमीन*l

निवृत्तमान जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा-बुरहानपुर प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जहां भाजपा कार्यालय के लिए सरकार से जमीन खरीदी गई है। पहले हमारे पास जिला कार्यालय नहीं था। हमने सरकार से जमीन खरीदी। सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर एकमात्र बुरहानपुर जिले को जमीन दी है। जिले का कार्यालय बनना भी शुरू हो गया है। कॉलम खड़े हो गए। हमने सामाजिक काम भी किए। भोलाना गांव गोद लिया गया। 2011 से रक्तदान करा रहे हैं। 25 हजार से ब्लड डोनेशन कराया गया। आज भी वह काम कर रहे हैं। जिले के नेतृत्व का सहयोग मिलता रहा। कल परिवर्तन हुआ। इसके संकेत पहले से थे। मेरा कार्यकाल भी पूरा हो गया था। बूथ से पन्ना समिति बनाई है। हमें उम्मीद है कि नए जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के नेतृत्व में पार्टी लोकसभा का चुनाव रिकार्ड वोटों से जीतेगी। जैसे बाकी चुनाव जीतते आए हैं वैसे यह चुनाव भी जीतेंगे।

मेरा कार्यकाल पूरा हो गया

निवृत्तमान जिलाध्यक्ष मनोज लधवे पर विधान सभा निर्वाचन से ही आरोप लग रहे थे की वह भाजपा के बागी और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार को सपोर्ट कर रहे हैं तथा निर्वाचन के बाद पहली पार्टी मीटिंग में भी बागी का साथ देने और पार्टी के उम्मीदवार के विरोध में कार्य करने वालो को मीटिंग में आमंत्रित किया गया था। जिस पर मीटिंग में बहुत हंगामा भी हुआ था, हंगामा इतना बढ़ गया था की उन्हे धृतराष्ट्र की तरह आंखो पर पट्टी बांध रखी हैं क्या तक बोला गया। इस पर सफाई देते हुए मनोज लधावे ने कह की यह आरोप गलत है कि बागियों को सपोर्ट करने के कारण मुझे हटाया गया, बल्कि मेरा कार्यकाल पूरा हो गया था। हम पूरे समय पार्टी के लिए काम करते रहे। जिनकी शिकायत मिलती रही उन्हें पार्टी से बाहर करते रहे। मैंने 32 लोगों को निलंबित किया। था। चुनाव के बाद पहली बैठक थी जिसमें जिला महामंत्री ने तब नाराजी जताई थी, लेकिन वह आपस की बात थी और उस समय जो परिस्थिति बनी थी तो उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया था।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी कल दि. 29 जनवरी, सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। जिसमे प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय पर सुन्दर कांड का आयोजन रखा गया हैं जिसके उपरांत पदभार ग्रहण किया जाएगा। जिले के सभी वरिष्ठ नेता गण, भाजपा के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगण, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधिगण, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता बंधुओ से कार्यक्रम में पधारने आग्रह किया गया हैं।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!