लिव इन रिलेशनशिप मेें रह रही महिला की प्रेमी ने कर दी पिटाई, उपचार के दौरान मौत

रिपोर्ट। अनुराग
भैंसदेही लिव इन रिलेशनशीप में रह रही महिला का उसके प्रेमी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमी से महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। भैंसदेही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शशि बाई अपने पति चिचोलाढाना निवासी सुखमन धुर्वे को छोडक़र प्रेमी पवन इवने के साथ लिव इन रिलेशनशीप में रह रही थी। शनिवार रात महिला और प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में प्रेमी पवन इवने ने महिला शशि के सिर पर किसी वस्तु से वार कर दिया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर करने की तैयारी थी, लेकिन महिला ने उपचार के दौरान रविवार दम तोड़ दिया। इधर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ पहले 307 का मामला दर्ज किया था। महिला की मौत के बाद 302 की धारा जोड़ी जायेगी। पुलिस का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।