Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

धान खरीदी केंद्र पिरदाऔर पिहरिद मे हजारों क्विंटल धान जाम,उठाव नहीं होने से प्रभारी परेशान

 

रिपोर्ट भगतराम शर्मा

सक्ती-जिले के धान खरीदी केंद्रों से समय पर धान का उठाव नहीं होने की शिकायत लगतार मिल रही है। किंतु अधिकारी धान उठाव के मामले मे गंभीरतापूर्वक ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे प्रभारियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही हैं।

बता दें कि सक्ती-जिले के पिरदा धान खरीदी केंद्र मे 19585.20 क्विंटल और पिहरिद धान खरीदी केंद्र मे 26264.80 क्विंटल धान जाम पड़ा हुआ हैं। जिसके उठाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। जो प्रभारियों के लिए मुसीबत बना हुआ हैं।

विगत दिनों धान खरीदी केंद्र प्रभारियों का एक दल सक्ती-जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को जिले के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव समय सीमा मे नहीं होने की समस्या से अवगत कराया था। जिसमें कलेक्टर द्वारा शीघ्र ही धान का उठाव करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज पर्यन्त तक स्थित जस की तस बनी हुई हैं। अधिकारियों की लापरवाही धान खरीदी केंद्र प्रभारियों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!