Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

गर्म कपड़े दान कर करें गरीबों की मदद: महेंद्र

 

रिपोर्ट- महेंद्र सिंह लहरिया

सर्दी में संपन्न परिवार के लोगों की हालत खराब है, तो ऐसे में सड़कों पर और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों की और उनके बच्चों की क्या हालत होगी इसी दर्द को समझते हुए हार्टहब सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सामाजिक संस्था ने संपन्न लोगों के घरों से उनके नए गर्म कपड़े इकट्ठे किए और गरीबों में बांटने का जो काम किया है। वह सराहनीय कदम है। हम सभी को गर्म कपड़ों का दान देकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। यह बात सोमवार को दिल्ली नगर निगम के पीछे झोपड़ पट्टी में गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह लहरिया ने कही।

उन्होंने शहर के लोगों से अपील किया कि जो लोग जिन गर्म वस्त्रों को वह अपने प्रयोग में नहीं ला रहे हैं ऐसी वस्तुओं को अपने आस-पास की झुग्गी झोपडिय़ों में देकर गरीब लोगों का सहयोग करें ताकि वे भी ठंड से अपनी बचाव कर सकें। गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इसी क्रम में हार्टहब सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष महेंद्र सिंह लहरिया ने कहाकि इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस स्थिति में शहर में 15 हजार से अधिक गरीब लोग ऐसे हैं जो बिना गर्म कपड़ों के रह रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए हमारी संस्था ने निर्णय लिया कि हम लोग आर्थिकरूप से संपन्न लोगों के घर-घर जाकर उनके पुराने गर्म कपड़े जरूरतमंदों को बांटने के लिए एकत्रित करेंगे। इसके अलावा संस्था की सभी महिला कार्यकर्ताओं ने अपने गृह खर्च में कटौती करते हुए आपस में रुपए का कलेक्शन किया। जिससे उन्होंने बाजार से बांटने के लिए कंबल, चादर और शाॅल खरीदी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग अपने पूर्वजों से गरीब, असहाय लोगों की सहायता करना सीखे हैं। हमेशा यही प्रयास रहता है कि गरीब लोग दरवाजे से खाली हाथ न लौटे।

गरीबों को गर्म कपड़े बांटती हुए संस्था के सदस्य।

संस्था ने गरीब लोगों में स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल बांटे

हार्टहब सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था ने दिल्ली नगर निगम अध्यक्ष शैली ओबेरॉय की उपस्थिति में 400 गरीब जरूरतमंद लोगों में स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल, महिलाओं के स्वेटर सहित बच्चों के गर्म कपड़े बांटे। इस मौके पर मधु, रजनी, मनीषा, पूजा, शिला, कनक नामदेव आदि उपस्थित रहे।

आज भी बांटे जाएंगे गर्म कपड़े

एरिया में जाकर गरीब जररूतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटे जाएंगे। वहीं शहर के जो लोग अपने पुराने कपड़े बांटने के लिए देना चाहते हैं तो वे लोग 9039978991 पर संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!