Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

अधिशाषी अभियंता शर्मा के सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

 

रिपोर्ट-मोहन लाल

निम्बाहेड़ा।

जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग निम्बाहेड़ा के अधिशाषी अभियंता अरविंद शर्मा के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। निम्बाहेड़ा पीडब्ल्यूडी ठेकेदार एसोसिएशन द्वारा जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग निम्बाहेड़ा के अधिशाषी अभियंता अरविंद शर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के प्रधान बगदीराम धाकड़ थे, वहीं अध्यक्षता विशाल कुमार छिपा विकास अधिकारी पंचायत समिति निंबाहेड़ा ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बलवंत कुमार सुथार पवन कुमार सेठिया अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी निम्बाहेड़ा, अनिल जैन सहायक अभियन्ता इत्यादि मंचासीन थे।

ठेकेदार एसोसिएशन निम्बाहेड़ा के अध्यक्ष रत्नेश कुमार छाजेड़ ने अरविंद शर्मा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया। प्रधान बगदीराम धाकड़ ने अपने उद्बोधन में शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात अपना जीवन समाज सेवा के कार्य में एवं परिवार के साथ हंसी खुशी से बिता कर अपना जीवन व्यतीत करें। पवन सेठिया अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड निम्बाहेडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अरविंद शर्मा के अल्पकालिक कार्यकाल में विभाग के सभी कार्यों में गति प्रदान करते हुए निष्पक्ष रूप से विभागीय कार्य करने में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। पंचायत समिति निम्बाहेडा के विकास अधिकारी विशाल कुमार सिपा ने अरविंद शर्मा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित बधाई दी।

इस अवसर पर लेखाधिकारी इब्राहिम कुरेशी, सहायक अभियन्ता दशरथ धाकड़, सहायक विकास अधिकारी देवीलाल दशोरा, अविनाश कराजगीर संवेदक भरत आंजना, रत्नेश कुमार छाजेड़, ओमप्रकाश सालवी,शांतिलाल मेनारिया, सागरमल धाकड़, गणेश धाकड़, आशीष कुमार जैन, दिनेश कुमार खटीक, पारसमल गर्ग, राजेश कुमार धाकड़, बृजेश धाकड़, मुकेश कुमार शर्मा, गंगाराम रेगर तथा जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग निम्बाहेडा के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत समिति निम्बाहेडा के अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सागरमल धाकड़ ने किया एवं दशरथ धाकड़ ने आभार प्रकट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!