Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

21 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन से जाएंगे रामभक्त श्रीधाम अयोध्या-दिलीप पाण्डेयश्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम

 

रिपोर्ट:- रविराज सिंह

परम आराध्य अखिलकोटी ब्रम्हांड स्वामी प्रभु श्रीराम जी 22 जनवरी को नव निर्मित दिव्य भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो चुके है। अपने लाडले प्रभु के दर्शन हेतु हम सभी लालायित है। जिस हेतु देश के कोने कोने से ही नही बल्कि विदेशों से भी रामभक्त राम के धाम पहुच रहे है। प्रभु दर्शन के क्रम में उमरिया जिले से 21 फरवरी 2024 को आस्था स्पेशल ट्रेन शाम 6 बजे श्रीधाम अयोध्या जी के लिए प्रस्थान करेगी। आस्था स्पेशल ट्रेन सभी सुविधाओं से युक्त होगी जिसमें उमरिया जिले से 652 रामभक्त अयोध्या जी की यात्रा करेंगे।जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे जी ने बताया कि इस संदर्भ में तैयारी पूरी कर ली गई है। आस्था स्पेशल ट्रेन रामभक्तों को दर्शन कराने के बाद 22 फरवरी की रात्रि अयोध्या जी से पुनः उमरिया के लिए प्रस्थान करेगी। अयोध्या जी की यात्रा हेतु 855 रु प्रति यात्री शुल्क लिया गया है जिसमे भोजन आदि का भी प्रबंध रहेगा।देश के विभिन्न राज्यों से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाये जाने के बाद से अयोध्या जी की यात्रा सरलता और सुगमता से श्रद्धालु कर रहे है। यात्रियों को सर्व सुविधा से युक्त आस्था ट्रेन नाम मात्र के शुल्क पर यात्रा करवा रही है 500 वर्षों के लंबे संघर्षों के बाद 22 जनवरी 2024 का वह परम पुनीत दिवस जब प्रभु श्रीराम अपने धाम में विराजमान हुए। मित्रों यह उपलब्धि सफलता सहजता से नही मिली यह दिन देखने के लिए हमारी कई पीढियां गुजर गई हम वह सौभाग्यशाली पीढ़ी है जो हमे अपने आराध्य को जन्मभूमि में विराजमान करने का शुभ अवसर मिला है। सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जीतने के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीमोदी जी ने 500 वर्षों के विशाल कालखंड के इंतजार को खत्म करते हुए प्रभुश्री की प्राणप्रतिष्ठा की जिसके साक्षी हम सभी है।आदरणीय बंधुओ आपको याद होगा जब हमारे परम आराध्य को काग्रेश सहित तमाम विपक्षी दल अपनानित करने का कार्य कर रहे थे। रामजी को काल्पनिक कहते हुए काग्रेश ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। राम मंदिर निर्माण न हो इस हेतु काग्रेश ने प्रकरण को खूब लटकाया भटकाया अंततः सत्य मेव जयते,श्रीराम कृपा कछु दुर्लभ नाही और परिणाम आपके सामने है। राम राष्ट्र के प्राणबायु है। राम जन जन के मन मे है। राम हम सभी के चिंतन में है राम राष्ट्र के आधार है। बंधुओ भाजपा विचारधारा आधारित दल है हम समय अनुसार नही बदलते बल्कि हमारे कार्यकर्ताओ में राम कृपा से वह समर्थ है वह पुरुसार्थ है कि हम समय को ही बदल डालते है। जब लोकसभा में हमारे 2-3 सांसद हुआ करते थे तब भी हम राम मंदिर निर्माण,धारा 370 की समाप्ति 35 a ,के खात्मा सहित एक राष्ट्र एक विधान एक संविधान एक प्रधान एक निशान की बात करते थे और आज जब हम सत्ता में है तो जिन राष्ट्र हितैषी सपने को हमारे पित्र कार्यकर्ताओ ने देखा था डंके की चोट में आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीमोदी जी उन सपनों को पूरा कर राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे है।भाजपा यानी विकाश सुशाशन जन कल्याण अंत्योदय कल्याण की गारंटी।भारत की सांस्कृतिक विरासत सहेज रही है भाजपा सरकार!देशभर में सांस्कृतिक स्थलों पर नवनिर्माण के साथ सनातन संस्कृति का हो रहा अभ्युदय। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना सुरु कर यह संदेश दे दिया था कि देवभूमि पुण्यभूमि भारत मे बहुसंख्यक समाज की उपेक्षा नही की जा सकती। हम सम्मान सभी मत मजहबो का करेगी किन्तु तुष्टिकरण की राजनीति नही करेंगे। हलाकि सर्व विदित है कि काग्रेश साशन में हज सब्सिडी मिलती थी वा अमरनाथ यात्रा में प्रतिबंध लगता था काग्रेश की इस घिनौनी सोच से आप सभी परिचित ही है। अब तो मध्यप्रदेश में मोहन यादव जी की सरकार बुर्जगों को हवाई जहाज से भी तीर्थ यात्रा करवा रही है जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है। भाजपा सरकार के द्वारा सनातन हितार्थ महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। तीर्थ अपना खोया बैभव पुनः हासिल कर रहे है। तीर्थो का कायाकल्प किया जा रहा है। महाकाल लोक,काशी विश्वनाथ धाम,बाबा केदारनाथ धाम,ओंकारेश्वर धाम ,माँ कामाख्या धाम में किये जा रहे कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही जल्द ही माँ शारदा लोक का कार्य सुरु होने वाला है।पहले की सरकारों में लोगों को लाभ पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी।एक खिड़की से दूसरी खिड़की तक भागदौड़ करनी पड़ती थी। भ्रष्टाचार चरम पर भी किन्तुअब हमारी सरकार खुद गरीब के दरवाजे पर जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा इस बात का प्रमाण है। ये मोदी की गारंटी है कि जब तक हर लाभार्थी को उसका हक नहीं मिल जाता, हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी।आज पहली बार भारत उस मुकाम पर है, जहां हम अनुसरण नहीं कर रहे, उदाहरण पेश कर रहे हैं।आज पहली बार भारत को टेक्नोलॉजी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में संभावनाओं के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।हमारी पहचान इनोवेशन हब के तौर पर हो रही है।मित्रों एक दौर हमने वह भी देखा था जब हमारे आराध्य टेंट में रह रहे थे फटी तिरपाल बदलने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती थी। गौर करिए कितना दुखद था वह मंजर,और अब आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्वर्ग से सुंदर प्रभुश्री की अयोध्या सज संवर निखर रही है। दिव्य भव्य स्वर्णिम मंदिर बन चुका है जिसमे प्रभु विराजमान भी हो चुके है। मित्रों श्रीधाम अयोध्या विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।विश्व भर में सनातन की धर्म ध्वजा लहरा रही है। अयोध्या जी सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो रही है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,रेल्वे स्टेशन,मेडिकल कॉलेज सहित महत्वपूर्ण सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!