Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

शहर में पर्यटक हुए दोगुना, 20% रूम्स सिर्फ धार्मिक पर्यटन के लिए हो रहे बुक* इंदौर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर,समेत 24 शहरों के लिए सीधी उड़ानें   

 

*रिपोर्टर मोहम्मद अय्य्यूब*

 

*इंदौर/उज्जैन* इंदौर शहर अब बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा है। 2022 में 52 लाख 88 हजार पर्यटक इंदौर आए थे। 2023 में यह संख्या दोगुनी होकर 1 करोड़ 1 लाख से अधिक पर पहुंच गई। देशभर के शहरों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी भी धार्मिक पर्यटन के लिए आना पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर उज्जैन और ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर दो-तीन दिन में लौट जाते हैं। बाकी पर्यटक मांडू, महेश्वर और हनुवंतिया भी जाना पसंद कर रहे हैं। उज्जैन में धार्मिक पर्यटन बढ़ने का असर इंदौर में देखने को मिला है। दर्शन करने और घूमने वाले ज्यादातर पर्यटक शहर भी आ रहे हैं। ओंकारेश्वर में 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित होने के बाद शहर पर्यटन का केंद्र बन गया है। प्रदेश के पर्यटन में इंदौर की भागीदारी 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

प्रदेश की कमर्शियल कैपिटल इंदौर के आस- पास के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के कारण यहां पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। न सिर्फ देश-विदेश बल्कि आस-पास के शहरों के लोग भी यहां घूमने आ रहे हैं। उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। जनवरी से दिसंबर 2023 में रिकॉर्ड 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक प्रदेश में आए। इनमें 1 लाख 83 हजार विदेशी पर्यटक थे। सिर्फ उज्जैन आने वालों की संख्या ही 5 करोड़ 28 लाख रही।

 

*ओंकारेश्वर, महेश्वर, हनुवंतिया के साथ जा रहे सराफा और 56 दुकान*

 

*100 से ज्यादा रूम बड़ी होटल्स में उज्जैन जाने वालों के*

 

*200 रूम बुक हो जाते है वीकेंड पर*

 

*22 शहरों से एयर कनेक्टिविटी*

 

*2 इंटरनेशनल फ्लाइट भी (दुबई और शारजाह)*

 

खान-पान के शौकीन पर्यटक यहां का स्वाद चखने जरूर आते हैं। 56 दुकान एसोसिएशन के गुंजन शर्मा बताते हैं, कई टूरिस्ट एयरपोर्ट या स्टेशन से होटल जाने के बीच यहां रुककर पेट-पूजा करना पसंद करते हैं। टूरिस्ट सेल्फी और ब्लॉग के जरिए सोशल मीडिया पर भी इसे प्रमोट कर रहे हैं।

 

*होटल इंडस्ट्री तेजी से हो रही ग्रो, जल्द कुछ और फाइव स्टार होटल शुरू होंगे*

 

उज्जैन, ओंकारेश्वर आने वाले पर्यटकों में से ज्यादातर इंदौर में ही रुकना पसंद करते हैं। इंदौर की ज्यादातर अच्छी होटलें वीकेंड पर फुल रहने लगी। होटल एसोसिएशन के सुमित सूरी बताते हैं, टूरिज्म बढ़ने के कारण इंदौर की होटल इंडस्ट्री भी तेजी से ग्रो हो रही है। 20% रूम्स सिर्फ धार्मिक पर्यटन के लिए बुक होते हैं। शहर के फोर और फाइव स्टार होटलों में ही हर वीकेंड के लिए करीब 200 कमरे महाकाल दर्शन के लिए आने वाले बुक करा रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा होटल इंदौर में हैं। इस ग्रोथ को देखते हुए जल्द ही कुछ और फाइव स्टार होटल्स शहर में शुरू होंगे।

 

*एयर कनेक्टिविटी का मिल रहा लाभ*

पर्यटन के लिए इंदौर पसंद करने की एक वजह एयर कनेक्टिविटी भी है। प्रदेश का एकमात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर में ही है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के हेमेंद्र सिंह जादौन बताते हैं, इंदौर में बीते एक साल में टूरिज्म बहुत तेजी से बढ़ा है। उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की जा रही है। शॉर्ट पीरियड के लिए वीकेंड पर ऐसे टूरिस्ट भी इंदौर आ रहे हैं जो कि कॉर्पोरेट कंपनियों में 5 डेज वीक वर्किंग करते हैं।

 

*इंदौर से इन 24 शहरों के लिए सीधी उड़ानें*

इंदौर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जबलपुर, ग्वालियर, रायपुर, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, नागपुर, गोवा, सूरत, शिर्डी के साथ ही दुबई और शारजाह की उड़ानें शामिल है।

 

*उज्जैन से इंदौर को मिल रही ग्रोथ*

इंदौर लंबे समय से पर्यटन के लिए अच्छी जगहों में शामिल है। उज्जैन और ओंकारेश्वर के कारण यहां पहले भी पर्यटक आते रहे हैं, लेकिन महाकाल लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है। पिछले साल उज्जैन में 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए। इससे इंदौर में और ग्रोथ हुई। इस समय सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए विकास की नई योजनाएं बनाई जा रही है। *डॉ. इलैया राजा टी* ., एमडी, पर्यटन विभाग

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!