Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

जिला पुलिस सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर – पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी।* 40 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, डीजीपी डिस्क, उत्तम सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित।* कोतवाली थाना निम्बाहैडा के एएसआई सूरज कुमार उत्तम सेवा चिन्ह से हुएं सम्मानित

 

 

रिपोर्टर-मोहन लाल

 

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस बुधवार को पुलिस लाइन में मनाया गया। सराहनीय कार्य करने पर पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। साथ ही अन्य कई कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित परेड का निरीक्षण सुधीर जोशी ने किया, परेड कमांडर अनिल पांडे संचित निरीक्षक के नेतृत्व में सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 10 वर्ष की लगातार बेदाग सेवा पूर्ण करने पर जिले के 13 पुलिसकर्मियों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 05 को अति उत्तम सेवा चिन्ह व 19 को उत्तम सेवा चिन्ह एवं 3 पुलिस कर्मी को डीजीपी डिस्क तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पुलिस के समस्त विभागों द्वारा प्रत्येक वर्ष राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया जाता है। सभी रियासतों की पुलिस ने विलीनीकरण करके राजस्थान पुलिस की स्थापना की गई थी, तभी से यह समारोह प्रतिवर्ष मनाया जाता हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान पुलिस अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप कानून व्यवस्था, शांति एवं सद्भाव को बनाए रखने के साथ हिंसा और अपराध की रोकथाम के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर” को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अलावा एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह, एएसपी मुकेश सांखला सहित जिले के पुलिस उप अधीक्षक व कई थानाधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

 

*सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित पुलिसकर्मी-*

एएसआई बृजेश सिंह राठौड़, देवी सिंह चुंडावत, दशरथ सिंह, उप निरीक्षक घीसूलाल तेली, हेड कांस्टेबल किशन लाल सालवी, एएसआई महेंद्र सिंह, संजय शर्मा, हेड कांस्टेबल दुर्गेश चंद्र, पवन सिंह जाट, श्याम सिंह, नत्थूराम, रफीक मोहम्मद व राजेश कुमार।

 

*अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित पुलिस कर्मी-*

एएसआई रईस हुसैन, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र, राकेश बैरवा, प्रेम सुख व पूनम चंद तेली।

 

*उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित पुलिस कर्मी-*

एएसआई रईस मोहम्मद, सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल छोटू लाल शर्मा, देव कुमारी शर्मा, जगदीश चंद्र, प्रमिला गोस्वामी, परमजीत सिंह, दीपक खटीक, अंजू बाला, मांगीलाल रेगर, कैलाश चंद्र खटीक, मंजू मेघवाल, रामकिशन गुर्जर, सुनील कुमार गुर्जर, माया कुमारी, आरती, बृज किशोर, नरेश कुमार मीणा व चतर दान।

 

*डीजीपी डिस्क से सम्मानित पुलिसकर्मी-*

एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल कैलाश कुमार व कांस्टेबल ओमप्रकाश।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!