Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विधानसभा पत्रकार संघ का हुआ गठन, लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी बने संघ के अध्यक्ष 

 

ब्योहारी। ब्योहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्योहारी रेस्ट हॉउस मे पत्रकारों की बैठक पूर्व से निर्धारित दिनांक 12/06/2024 को आयोजित की गयी। बैठक मे विधानसभा क्षेत्रस्तरी पत्रकार संघ का गठन किये जाने की चर्चा की गयी जिस पर सर्वसम्मत से पत्रकार संघ का गठन किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित पत्रकारों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार गुप्ता एवं शत्रुधन चतुर्वेदी जी को संरक्षक बनाये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जिस पर निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से पत्रकार संघ का संरक्षक बनाया गया। विधानसभा पत्रकार संघ का गठन हेतु अध्यक्ष पद के लिये वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका समर्थन उपस्थित सभी पत्रकारों द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिये पत्रकार अरुण तिवारी एवं रामराज गुप्ता को मनोनीत किया गया। उपस्थित सादस्यों की अनुशंसा पर सचिव पद के लिए पत्रकार विनय कुमार द्विवेदी एवं सह सचिव पद हेतु पत्रकार सतीश कुमार नामदेव का चयन किया गया जिसकी सहमति उपस्थित सभी सदस्यो नें की जिसके बाद संगठन मंत्री के लिए पत्रकार सतीश तिवारी एवं पत्रकार संजय सिंह को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया है। बैठक में सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार सदस्यो एवं पदाधिकारों का नाम तय किया गया है जिसमें संगठन सदस्य विनोद तिवारी, सुरेंद्र नामदेव, विष्णुदास वैस, नीलेश सोनी, जीतेन्द्र लखेरा, विपिन कुमार द्विवेदी शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!