Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

प्रथम नगर आगमन पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार किया स्वागत

 

रिपोर्टर- लोधी आशीष वर्मा

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान प्राप्त करने के बाद धार-महु लोकसभा सांसद एव केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का आज प्रथम बार नगर आगमन हुआ जहाँ महु के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार के द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का साफा एव रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया गया वही महु विधायक उषा ठाकुर, भाजपा इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, धार भाजपा जिला अध्यक्ष सोमानी एव भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर का भी अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया जहाँ मुख्य रूप से घनश्याम भंडारी ,राजू ठाकुर,रामकिशन बम, दिलीप ओसारी, बिहारी यादव,आशीष शास्त्री,भरत पटेल,राजपाल पटेल,नितिन चौहान, नवीन पटेल,महेंद्र सिसोदिया,जितेंद्र ठाकुर,रम्मू भैया,आजाद ठाकुर, अर्जुन ठाकुर ,लालसिंह ठाकुर,गरिमा चौरसिया, डॉ प्रज्ञा चतुर्वेदी, लोधी आशीष वर्मा साथ ही साथ बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एव युवा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दरबार के स्वागत करने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जी की जन्मभूमि पहुची ओर वहां पर उन्हों ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा साहब का आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद ड्रीमलैंड स्थित महाराज अग्रसेन जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वो गवली पलासिया पहुंची जहां पर उन्होंने महू के विकास पुरुष एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री भेरूलाल पाटीदार जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद वह जननायक टंट्या मामा की कर्मभूमि पातालपानी पहुंची और टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण आशीर्वाद प्राप्त किया।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

You may have missed

error: Content is protected !!