Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने ओमप्रकाश साहू को बनाया संभाग अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने की नियुक्ति…

 

रिपोर्ट- आशीष अग्रवाल

 

जांजगीर चांपा (दबंग केसरी)भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने ओमप्रकाश साहू को संभाग अध्यक्ष (बिलासपुर) की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति को लेकर उनके सहयोगियों ने हर्ष व्याप्त है। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल का मुख्य उद्देश्य मजदूर हित के लिए कार्य करना है।

 

नव नियुक्त संभाग अध्यक्ष (बिलासपुर) ओमप्रकाश साहू ने मीडिया में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उन जिम्मेदारियां को पूरे ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने कटिबद्ध रहूंगा। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल द्वारा मजदूर हित के लिए उनके अधिकारों के लिए सतत प्रयासरत रहेगा।

 

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में काम कर रहे मजदूरों के हित को लेकर उनके अधिकार एवं सरकार द्वारा उनको मिलने वाले हर सुविधाओ का लाभ दिलाना है। किसी भी मजदूर के आकस्मिक दुर्घटना से अपंग या निधन हो जाने पर संबंधित संस्थान / प्रबंधन द्वारा उचित मुआवजा एवं प्रभावित परिवार के सदस्य को उनके स्थान पर नौकरी प्रदान कराना, मजदूरों के शोषण पर प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाते हुए उन्हें न्याय दिलाना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!