Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजेंद्र शिवहरे ने अपने जन्म दिवस पर आज 21 पौधों का किया रोपण

 

रिपोर्ट उमेश चौहान

 

मुलताई; भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से उनके जन्म दिवस 6 जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में भाजपा नेता राजेंद्र शिवहरे द्वारा आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर सोनोली स्थित छोटा खाटू श्याम मंदिर धाम पर 21 पौधों का रोपण किया। प्रकृति को हरा भरा बनाए रखने, स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को ध्यान में रखकर आज उनके साथ उनकी जीवन साथी और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रेखा राजेंद्र शिवहरे ने भी पौधा रोपण किया। इस दौरान उनके साथ अनीता झरबडे़, कीर्ति खंडेलवाल, मनीषा मिश्रा, अंजली भार्गव, दीपिका उघड़े उपस्थित रही।राघवेंद्र रघुवंशी

भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!