आज शाजापुर पहुंचेगी कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा, केबिनेट मंत्री व विधायक सहित कई पदाधिकारी होगे शामिल -जीतू पटवारी।

शाजापुर। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस द्वारा जनाक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें इस बार कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा जनाक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। जो आज शाजापुर पहुंचेगी।
शुक्रवार को यह यात्रा प्रातः 9.30 बजे लालघाटी से शुरू होगी जो परशुराम चौराहा पहुंचेगी जहां कांग्रेस द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने बताया कि भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है और इस बार जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है जो जवाब देने को तैयार है और इस बार भाजपा को जनता सत्ता से बाहर करने के लिए बेताब है। जिसकी पहली झलक आज देखने को मिलेगी और कांग्र्रेस की जनाक्रोश यात्रा को जैसा समर्थन अन्य स्थानों पर मिला है वैसा ही समर्थन शाजापुर में भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस जनाक्रोश यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप इंदौरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व जल संसाधन मंत्री व विधायक हुकुमसिंह कराड़ा भी शामिल होंगे जिनके नेतृत्व में यह जनाक्रोश यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी। जिलाध्यक्ष बंटी बना ने बताया कि इस दौरान नुक्कड़ सभा होगी। इसके बाद यह यात्रा 10.30 बजे दुपाड़ा पहुंचेगी और यहां भी जनसभा का आयोजन होगा। जिलाध्यक्ष बंटी बना ने जन आक्रोश यात्रा में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में इस जनाक्रोश यात्रा में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
रिपोर्टर किशोर सिंह राजपूत