Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

पंच से मुख्यमंत्री बनने तक श्री विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर

रिपोर्ट -भगतराम शर्मा

विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री

कृषक परिवार से रखते हैं संबंध

04 बार जीत चुके हैं लोकसभा चुनाव

पूर्व में रह चुके हैं केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष

सक्ती- नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के ग्राम बगिया मे हुआ था। विष्णुदेव साय के पिता स्वर्गीय श्री राम प्रसाद साय एवं माता जसमनी देवी हैं। श्री साय 27 मई 1991 मे कौशल्या साय के साथ विवाह सूत्र मे बंधे। इनके एक पुत्र और दो बेटियां है। श्री साय की शिक्षा हायर सेकेंडरी तक लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी मे सम्पन्न हुई।

विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर:-

विष्णुदेव साय का 1989 मे ग्राम पंचायत बगिया के पंच चुने जाने के बाद राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी। 1990 मे ग्राम पंचायत बगिया के निर्विरोध सरपंच बने, 1990 से 98 तक सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा तपकरा से विधायक चुने गए, 1999 मे 13वीं लोकसभा के सदस्य के रूप मे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुने गए। 2004 मे 14वीं लोकसभा मे फिर से रायगढ़ संसदीय सीट से सांसद चुने गए। 2006 मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुने गए। 2009 मे 15वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए। 2011 मे भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2014 मे 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप मे रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए। 27 मई 2014 से 2019 तक केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात, खान, श्रम व रोजगार मंत्रालय रहे। 2020 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2 दिसंबर 2022 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। 8 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य नामित किए गए और 3 दिसंबर को घोषित हुए विधानसभा चुनाव मे कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए। 10 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना और प्रदेश के अगले और प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप मे चुने गए।

नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की परिवारिक पृष्टभूमि:-

नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि मैं स्वयं कृषक परिवार से हूं, जनसंघ के समय मेरे बड़े पिता जी स्वर्गीय श्री नरहरि प्रसाद साय सन 1962 से 1967 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा एवं सन 1972 से 1977 तक सांसद लोकसभा के सांसद और जनता दल सरकार मे केंद्रीय संचार राज्य मंत्री भारत सरकार रहे। विष्णु देव साय कहते हैं बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री केदार नाथ साय जनसंघ के समय सन 1967 से 1972 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र तपकरा का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया और दादाजी सरदार स्वर्गीय बुधनाथ साय 1947 से 1952 तक क्षेत्र से विधायक मनोनीत हुए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!