Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार उत्कृष्ट सेवा पदक 2022 से होंगे सम्मानित

रिपोर्ट मोहन लाल

राजस्थान,चित्तौड़गढ़।

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा

जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार को वर्ष 2022 के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने के आदेश जारी हुए हैं। अभी वर्तमान एएसआई सूरज कुमार जिले से सम्मानित होने वाले एक मात्र पुलिसकर्मी है।

राजस्थान पुलिस के महानिदेशक उमेश मिश्रा ने आज एक आदेश जारी कर बताया कि डीज़ीपी की अनुशंसा पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस के 136 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट पुलिस पदक व 256 को उत्कृष्ट पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की हैं। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों मे निम्बाहेड़ा कोतवाली मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार भी शामिल हैं। एएसआई सूरज कुमार इस वर्ष उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले जिले से एक मात्र पुलिसकर्मी है जिन्होंने जिला पुलिस का गौरव बढ़ाया है। सूरज कुमार की इस उपलब्धि पर जिला पुलिस के अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा मित्रगणो ने भी इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए बधाई व्यक्त की हैं। उल्लेखनीय है कि एएसआई सूरज कुमार ने जिला पुलिस के लिए कई महत्वपूर्ण मामलो के सुलझाने मे विशेष भूमिका निभाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!